डीह,रायबरेली!जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पंकज मुरारका के आज डीह बाजार आगमन पर स्थानीय व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया!
उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी ली और मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि से निराकरण हेतु चर्चा की! मंडल अध्यक्ष ने सुंदर गंज चौराहे पर पानी बिजली की समस्या बतायी! प्रदेश के महामंत्री ने कहा कि 24 मई को रायबरेली में डीएम से मिलकर व्यापारियों की समस्या का निपटारा करायेंगे!
इस अवसर पर शिव शंकर बाजपेई, राम विवेक अग्रहरी, मनोहर मोदनवाल, अरमान, इमरान, अशोक कुमार, सुशील कुमार, राम बहादुर, गया प्रसाद आदि व्यापारी उपस्थित थे!