केन्द्रीय मेडल से डीह थानेदार सम्मानित

by | May 21, 2022 | उत्तर प्रदेश, रायबरेली


कामतानाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली! डीह के वर्तमान थानाध्यक्ष रवीन्द्र सोनकर को केंद्रीय गृह मंत्रालय के बेस्ट इन्वेस्टिगेशन मेडल से सम्मानित किया गया है! यह उपलब्धि उन्हें रायबरेली जनपद के ही नसीराबाद थाने का इंचार्ज रहते हुए ट्रिपल मर्डर के ब्लाइंड केस का पर्दाफाश करने पर मिली है!
जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 3 साल पहले उप निरीक्षक रविंद्र सोनकर नसीराबाद थाने के प्रभारी थे उसी दौरान बभन पुर में एक ही घर से बरामद तीन अधजली लाशों की पहचान कर पाना और कातिल का अनुमान लगाना भी मुश्किल हो रहा था! पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी!
उप निरीक्षक रविंद्र सोनकर ने बड़ी सूझबूझ से केस का पर्दाफाश करके पत्नी, बेटी और मित्र के हत्यारे शीबू यादव को सीमांत प्रदेश गोवा के एक होटल से गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया था!
इसी केस के लिए उन्हें भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने बेस्ट इन्वेस्टिगेशन का मेडल प्रदान किया है!
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने उपनिरीक्षक रविंद्र सोनकर को यह मेडल लगाकर सम्मानित किया!
जिले की पुलिस के लिए यह गर्व का विषय है!
क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह और नगर पंचायत परशदेपुर के चेयरमैन विनोद कौशल ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी!
थाना क्षेत्र नसीराबाद और डीह के बहुत से सम्मानित लोगों ने कर्मठ और कर्तव्य परायण उपनिरीक्षक रविंद्र सोनकर को बधाइयां दी हैं जिसमें पूर्व चेयरमैन जमाल अख्तर, छतोह के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिशाल सिंह, पूर्व प्रमुख नरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला कर्मचारी सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष कामता नाथ सिंह, पूर्व प्रधान बबलू सिंह आदि मुख्य हैं!

यह न्यूज जरूर पढे