पालघर : सामूहिक विवाह समारोह का पंडाल ढहने से मची अफरा-तफरी,दुल्हन समेत चार घायल

by | May 15, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर जिले में एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के लिए बनाए गए पंडाल के ढहने से एक दुल्हन और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

पालघर जिले के दहानू तालुका के आइना गांव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बडी संख्या में लोग मौजूद थे, जहां 125 जोड़े शादी के बंधन में बंधने वाले थे। जब समारोह चल रहा था, तेज हवा चलने के कारण पंडाल ढह गया। इसके बाद लोग पंडाल से बाहर भागने लगे, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमे एक दुल्हन और तीन अन्य लोगों को मामूली चोट आई है, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया।

यह न्यूज जरूर पढे