पालघर : लोहे का गेट गिरने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

by | May 7, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर जिले के वसई पश्चिम इलाके में लोहे का मेन गेट गिरने से एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम पापड़ी तलाव इलाके में यह घटना घटी और मृतक की पहचान भूमिका मेहेरे के रूप में हुई। गेट गिरने से बच्ची को गंभीर चोटें आईं और नजदीकी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह न्यूज जरूर पढे