पालघर : क्राइम ब्रांच के रिश्वतखोर सहायक पुलिस निरीक्षक एवं एक पुलिसकर्मी 4.97 लाख नगदी के साथ राजस्थान से गिरफ्तार

by | Apr 24, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, राजस्थान, वसई विरार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार को राजस्थान के उदयपुर में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक एवं एक हेड कांस्टेबल को 4.97 लाख रुपये की अवैध संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा. पकड़े गए दोनो पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने के एवज में यह राशि बतौर रिश्वत ली थी.

एबीपी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार विशेष इकाई ने मुंबई की वसई अपराध शाखा के सहायक निरीक्षक ज्ञानेश्वर जगताप व हेड कांस्टेबल प्रशांत पाटिल को गिरफ्तार किया है.

पलघर जिले के पुलिस थाना अर्नाला में राजस्थान के उदयपुर के एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार नहीं करने के एवज में आरोपी पुलिसकर्मी रिश्वत के रूप में यह राशि लेकर निजी कार से मुंबई जा रहे हैं. टीम ने चेकिंग की तो कार में ज्ञानेश्वर जगताप व प्रशांत पाटिल तथा दो अन्य व्यक्ति सवार मिले. कार की तलाशी में 4 लाख 97 हजार रुपये की अवैध (संदिग्ध) राशि बरामद की गयी.

यह न्यूज जरूर पढे