हनुमान जन्मोत्सव पर भगवामय होगा बोईसर,निकलेगी विशाल शोभायात्रा

by | Apr 14, 2022 | देश/विदेश, पालघर, महाराष्ट्र

हेडलाइंस18
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बोईसर में तैयारियां जोरों पर है। इस अवसर पर शहर में विशाल शोभायात्रा भी निकलेगी, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है।बोईसर शहर में इस बार बड़े व भव्य हनुमान जन्मोत्सव आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के दायित्त्ववान कार्यकर्ता और पदाधिकारी कर रहे है। 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विहिप-बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों के द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कई संतों का आगमन भी होगा। विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए लगातार कार्ययोजना बना रहे है। बोईसर को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल भगवामय करने की जोरशोर से तैयारी में जुटे हुए है। भगवा झंडों व बैनरों से शहर के चौक को सजा दिया गया है। राम भक्तों के जगह -जगह स्वागत की भी तैयारी की गई है। बोईसर की जानी मानी हस्तियों ने लोगों से शोभायात्रा में पहुँचने की अपील की है।


हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी। जिसमें विभिन्न झांकियां बनाई जाएगी, व इसमें हजारों लोग भाग लेंगे। शनिवार को शोभायात्रा की शुरुआत टीमा हॉल से शाम 4 बजे होगी। शोभायात्रा का समापन बोईसर के सर्कस ग्राउंड में होगा।

चंदन सिंहजिला संयोजक बजरंग दल-विहिप

यह न्यूज जरूर पढे