पालघर : बहुजन विकास अघाड़ी के पालघर तालुका के अध्यक्ष नागेश पाटिल को ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक के रूप में निर्विरोध चुना गया है।
पूर्व संचालक मधुकर पाटिल और वासुदेव पाटिल ,नागेश पाटिल के साथ संचालक के रिक्त पद के लिए उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल किया था। तकनीकी कारण से एक का आवेदन खारिज कर दिया गया था। व दूसरे ने वापस लिया, नागेश पाटिल को निर्विरोध संचालक चुना गया।
नागेश पाटिल ने कहा कि बहुजन विकास अघाड़ी प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने मुझ जैसे एक कार्यकर्ता पर विश्वास दिखाया है। मैं बैंक के समग्र विकास के लिए काम करना जारी रखूंगा।
चुनाव के बाद जिला बैंक के संचालक नागेश पाटिल को बोईसर विधायक राजेश पाटिल ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी ।