पालघर : वसई के पेल्हार पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने दोपहिया व रिक्शा चोरी के मामले में 4 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर, 2 लाख से अधिक माल सहित 6 अपराधों की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी है।
पुलिस ने बताया कि,पेल्हार पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच के अधिकारी व कर्मचारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर अमान पप्पु शेख , अब्दुल रहिम अब्दुल रफिक मनिहार ,अभिषेक राजेश सिंह ,अमन आरिफ खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि,इनके पास से 5 मोटरसाइकिल व 1 रिक्शा कुलमिलाकर 2 लाख 50 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा कि,कुल 6 अपराधों की गुत्थी सुलझ गयी है,जिसमे 2 विरार थाने व 1 वालीव व 3 पेल्हार थाने में चोरी के मामले दर्ज थे।

