पालघर : नशे के सौदागरो पर की बड़ी कार्यवाही,दो गुटखा तस्कर गिरफ्तार,लाखों का माल जप्त

by | Apr 6, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी गुटखा की तस्करी थमने का नाम नही ले रही है। ऐसे ही एक मामले में कार्यवाही कर माणिकपुर पुलिस ने लाखो रुपये का गुटखा बरामद किया है। जिसमे पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है,जबकि एक नाबालिक को बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वसई के ओमनगर क्षेत्र से एक मारुति कार और एक टैम्पो से भारी मात्रा में गुटखा जप्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि कुल मिलाकर 8,62,532 रुपये का माल जप्त किया गया है,जिसमे 98 हजार रुपए की नगदी भी शामिल है। पुलिस आरोपियो पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

यह न्यूज जरूर पढे