पिंडवाड़ा | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का हुआ भव्य स्वागत ,जनसभा को किया संबोधित

by | Mar 29, 2022 | देश/विदेश, राजस्थान

भूपेंद्र परमार | हेडलाइंस18
सिरोही : जिले के पिण्डवाड़ा आज नगर के मुख्य बाजार शक्ति माता चौक मे राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पुनिया ने कार्यकर्ता सम्मेलन मे जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में आने से पहले महिला मंडल एवं युवा मोर्चा व राधेश्याम मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया, सभा स्थल पर कार्यक्रम के शुरुआत मे भाजपा के जनसंघ नेता एवं स्थानीय दिवंगत नेताओ को श्रध्दांजलि पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ता सम्मान किया। पुनिया के पिण्डवाड़ा कार्यक्रम मे आगमन के दौरान भाजपा नगर मंडल, एससी मोर्चा,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,एसटी एवं किसान मोर्चा के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीयो द्वारा गुलदस्ता एवं फुलमाला के साथ सिरोही की तलवार व वनवासी अंचल की शान तीर कमान भेट कर स्वागत सम्मान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार को कई मुद्दो पर आडे हाथ लिया, और केन्द्र सरकार के कार्य योजनाओ का बखान किया, और भाजपा द्वारा किये जनहित के कार्यो एवं उपलब्धियो की जानकारी आमजन तक देने का आव्हान किया ,आगामी चुनावो मे भाजपा के प्रति आमजन को जागरूक करने का आह्वान किया, साथ ही स्थानीय विधायक, सासंद व कई वक्ताओ ने सभा को संबोधित किया, और स्थानीय विधायक समाराम गरासिया,रेवदर विधायक जगसीराम कोली सासंद देवजी पटेल, विधायक मदन राठौड, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित,प्रधान नितिन बंसल, नगर पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत, नगर अध्यक्ष महावीर यति कि उपस्थित मे इस सभा मे वरली सरपंच बाबूलाल गरासिया सहित करीब 20 लोगो ने भाजपा का दामन थामा जिनका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष द्वारा स्वागत सम्मान किया, एवं सिरोही जिले मे पिण्डवाडा नगर की 13 बुथो की बुथ अध्यक्ष, बुथ प्रभारी, शक्ति केन्द्र के संयोजक प्रभारी व बुथ कमेटी की सम्पूर्ण फोटो युक्त डिजीटल बुक प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सतीश पुनीया को भेट की यह बुक सिरोही जिले मे पिण्डवाडा नगर प्रथम रही इसके लिये प्रदेश अध्यक्ष ने मण्डल अध्यक्ष व टीम को धन्यवाद दिया ।


कार्यक्रम में भाजपा पिण्डवाडा नगर अध्यक्ष महावीर यति, जिला उपाध्यक्ष किरण पूरोहित, मण्डल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत, पुर्व पालिका उपाध्यक्ष चम्पत मेवाडा,रमेश चोहान ,तिलोक प्रजापत, अशोक रावल,महिला मोर्चा जिला मंत्री एडवोकेट जसंवत कुंवर, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुलाबराम गवारिया, एससी मोर्चा अध्यक्ष रमेश गवारिया, युवा मोर्चा के अशोक मेवाडा,सुरेश बोराणा, रमेश भाटीया, सुरेन्द्रसिंह राठौड, कमलेश राजगुरू, कमलेश गर्ग, पार्षद रतनचन्द जैन, चेतनप्रकाश अग्रवाल, रमेश चौहान, दिलीप जैन, देवेन्द्र घाची, कैलाश पूरोहित,पार्षद रणछोड रावल, माधुराम देवासी, रमेश रावल मालेरा, सरपंच रतनलाल गरासिया, सरपंच बाबुभाई गरासिया, नरेन्द्रसिंह रॉव, शिवलाल सुथार, नरपतसिंह राणावत, कैलाश रावल, सज्जन कंवर, मनीष जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अन्शु वशिष्ठ,संतोष अग्रवाल, सुनिता यति,सहित सैकडो पदाधिकारी एवं कई कार्यकर्ता मौजुद रहे।

यह न्यूज जरूर पढे