मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे इस्तीफा, भाजपा विधायक दल चुनेगा अपना नया नेता

by | Mar 11, 2022 | उत्तर प्रदेश, लखनऊ

यूपी में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18वीं विधानसभा के गठन से पहले अपना इस्तीफा देंगे। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बीजेपी अब सरकार बनाने की तैयारी में लग गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल 15 मार्च तक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले अपने पद से इस्तीफा पहले देंगे। उनके सरकारी आवास पर शासन के कई अधिकारियों के साथ राजभवन के अधिकारी भी पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले अपने पद इस्तीफा देंगे। इसके बाद प्रदेश में केयरटेकर सरकार काम करेगी। इसी दौरान एनडीए के घटक दल अपना दल (सोनेलाल) की मुखिया अनुप्रिया पटेल मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचीं और सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उनकी पार्टी के 12 विधायक जीते हैं।

यह न्यूज जरूर पढे