भाजपा सरकार में बड़ी मंहगाई-प्रियंका गांधी

by | Feb 24, 2022 | उत्तर प्रदेश, रायबरेली

हेडलाइंस18

परशदेपुर(रायबरेली)कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार हमलावर होते हुए तीखे प्रहार किये।लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महगाई चरम पर है

भाजपा सरकार में अमीर अमीर होता जा रहा है गरीब गरीब होता जा रहा है।छुट्टा जानवरो से किसान भूखो मर रहा है और इनको पता ही नही।जब जब चुनाव नजदीक आता है तो इनको धर्म खतरे में लगता है और गौशाला में गाय भूखो मर रही है और प्रधानमन्त्री को पता ही नही ।तब इनको ये नही दिखता है। भाजपा सरकार में कही पेपर लीक हो रहे है तो भर्ती ही कैंसिल हो रही है।यह बाते बुधवार को नसीराबाद कस्बे में सलोन कांग्रेस प्रत्यासी अर्जुन पासी के समर्थन में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कही प्रियंका गांधी ने कहा।
अपने सम्बोधन में कहा की देश में महगाई जी एस टी नोट बन्दी व छुट्टा जानवरो से आम जनमानस की कमर टूट गयी और इनको लोगो की परवाह ही नही। किसानो के ऊपर लाठिया बरसाई।आपके सांसद मेरे पिता स्वर्गीय राजीव गांधी देश के लिए शहीद हो गए ।कांग्रेस सरकार में जो संस्थाये लगाई गयी थी उन्हें भाजपा सरकार ने उद्दोग पतियो को बेच दी।अस्पतालों में महिलाओ का चेकप करने के लिए महिला डॉक्टर नही है।12 लाख पद खाली पड़े है । भर्ती प्रक्रिया में घोटाले है।डिग्री लिए बेरोजगार युवा घूम रहे है ।मेरी सरकार बनने पर खाली पदों को जल्द भरा जायेगा।और परीक्षा देने के छः माह बाद नौकरी नही मिलेगी तो सम्बंधित विभाग के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी और एक कानून बनाया जायेगा। छत्तीसगढ़ में आज कोई समस्या नही है सारी समस्यों का हल हो गया है उत्तर प्रदेश में भी सरकार बनने के बाद यहा की सारी समस्य हल हो जायेगी।पीड़ित घूम रहे है थानो में मुकदमे नही लिखे जा रहे है।सरकार बनने पर दस दिन में मुकदमा नही दर्ज हुआ तो कानून बनायेंगे।बिजली बिल माफ़ होगा किसानो के पूरा कर्ज माफ़ होगा।इस मौके पर तुलसी पासी विक्रमाजीत सिंह सैयद हुसैन मो खालिद नूरी मोहतरम नकवी कामतानाथ सिंह किरन देवी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अनुराग सिंह ने किया।

यह न्यूज जरूर पढे