दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने अब पहलवान से राजनीतिक अखाड़े में आने की तैयारी कर ली है। पहलवान द ग्रेट खली गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। पंजाब चुनाव से पहले अब खली बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा, जो कि द ग्रेट खली के नाम से देश और दुनिया में मशहूर हैं, उन्होंने अब पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी में शामिल होने के साथ ही उन्होंने अब राजनीति में भी एंट्री कर ली है।
गुरुवार को दिल्ली ऑफिस में बीजेपी नेताओं ने उनका पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में खली ने बीजेपी को ज्वाइन किया। ऐसे में खली के पार्टी में आने से पंजाब में बीजेपी को मजबूती मिलेगी।