पालघर : पुलिस ने हाइवे पर लूटपाट करने वाले 3 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर कई मामलों का पर्दाफास किया है। मामले की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी है। मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंबई और गुजरात की ओर आने जाने वाले ऑटो-रिक्शा और मोटरबाइक पर सवार लोगों से लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही थी। ऐसे कई मामले वालीव पुलिस में थाने में दर्ज करवाये गये।
बदमाशो को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न दस्तों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद शेख, निवासी- भिवंडी,उजर शाहिद अंसारी,निवासी-नारपोली, शाकिब अब्दुल रहमान चौधरी,निवासी, भिवंडी को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशो से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वालीव पुलिस स्टेशन और पेल्हार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दर्ज 13 लूट के मामलों में यह शामिल थे। इनके पास से 14 मोबाइल फोन एवं 2 मोटरबाइक सहित कुल 3,12,500/- रुपये का माल जप्त किया गया। यह कार्यवाही डॉ. महेश पाटील, पोलीस उप आयुक्त (क्राइम), अमोल मांडवे, सहायक पोलीस आयुक्त (क्राइम) के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच शाखा 2 वसई के शाहूराज रणवरे, पोलीस निरीक्षक, सुहास कांबले, सहायक पोलीस निरीक्षक, ज्ञानेश्वर जगताप, सहायक पोलीस निरीक्षक की टीम ने की है।