पालघर में एक प्रेमी युगल के पेड़ से लटकते शव मिले है। मृतक युवक की उम्र 23 साल और महिला की उम्र 21 साल बताई जा रही है। यह घटना जिले के वारखंडा गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार सुष्मिता प्रकाश भिमरा और सुधीप धाकू उमबरसदा के शव पेड़ से लटके मिले हैं। तलासरी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि दोनों की जल्द शादी होने वाली थी। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।