Palghar | संपति विवाद को लेकर भाई ने किया बड़ी बहन पर जानलेवा हमला

by | Jan 15, 2022 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : जिले के विरार में पुश्तेनी संपत्ति के विवाद को लेकर सगे भाई ने अपनी बड़ी बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस
हमले में बहन गम्भीर रुप से जख्मी हुई जिसे उपचार के लिए संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

विरार पश्‍चिम में स्थित भाजी मार्केट में स्मिता सुधीर शाह और राजू पाटील का आस-पास में ही घर है। पिछले कुछ दिनों से दोनों भाई-बहन में संपत्ति सहित घर के अन्य मामले को लेकर आपस मे विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर विवाद बढ़ गया।इसी बीच राजू ने अपने बहन स्मिता के ऊपर कोयता से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में स्मिता गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दौरान घर के अन्य सदस्य और आस पड़ोस के लोग दौड़ते हुए जख्मी स्मिता के पास पहुंचे और उसे लेकर तत्काल संजीवनी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची विरार पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है ।

यह न्यूज जरूर पढे