चंडीगढ़ में नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने यहां अपना मेयर बना लिया है। बीजेपी की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं। आम आदमी पार्टी का एक वोट बैलट पेपर फटा होने की वजह से रद्द हो गया। चुनाव का नतीजा आने के बाद आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद धरने पर बैठ गए। नगर निगम के अंदर धक्का-मुक्की के बाद मार्शल को हालात संभालने के लिए बुलाया गया।