प्रधान ने आयोजित किया सम्मान समारोह

by | Jan 1, 2022 | उत्तर प्रदेश, रायबरेली

कामतानाथ सिंह
डीह, रायबरेली। नववर्ष के पहले दिन ही सलोन तहसील के डीह ब्लाक की ग्राम पंचायत डेला में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार एक जनवरी को ग्राम प्रधान श्रीमती राजकुमारी जायसवाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित तमाम गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सहयोग किया।
विशेष रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह को लोगों ने फूलमालाओं और अंगवस्त्र से सुशोभित करने के बाद प्रतीक चिन्ह भेंट किये।
अपने स्वागत, सम्मान से अभिभूत मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वर्तमान प्रतिनिधि विवेक सिंह ने कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत सदस्यों और उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए मेरा परिवार लगभग चार दशकों से संकल्पित है। मैं क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिये हर समय उपलब्ध हूँ।
हमें इस ग्राम पंचायत का प्यार हमेशा से मिलता रहा है, इसके विकास के लिए जब भी आवश्यकता होगी मैं तैयार मिलूँगा।
मुख्य अतिथि ने कड़ी ठंड से बचाव के लिए निर्धन और असहाय 150 लोगों को कम्बल भी बाँटे जिसकी व्यवस्था ग्राम प्रधान श्रीमती राजकुमारी जायसवाल के सौजन्य से की गई थी।
इस अवसर पर उनके पति, प्रधान प्रतिनिधि सोनू जायसवाल, प्रधान डीह के प्रतिनिधि फूलचन्द्र अग्रहरि, राजकुमार द्विवेदी, प्रधान रोंखा बब्लू, पूर्व प्रधान बब्लू सिंह, विवेक अग्रहरि, विपिन अग्रहरि, अरविंद सिंह, जितेन्द्र सिंह, अतुल मिश्र, शैलेन्द्र सैनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह न्यूज जरूर पढे