डीह,रायबरेली। अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री संगीता पासी सघन दौरा कर रही हैं।
वे गाँव-गाँव जाकर घर-घर तक भाजपा की रीति-नीति और उपलब्धियों की चर्चा करती हैं, साथ-साथ सरकार द्वारा जनता तक मुफ्त राशन पहुँचाने, किसान सम्मान निधि और पेन्शन दूना करने जैसी योजनाओं की विस्तार से चर्चा करके पार्टी को मजबूत कर रही हैं।
दीदी स्मृति ईरानी से विशेष रूप से प्रभावित संगीता पासी आम लोगों में खब घुली मिली हैं।
बुधवार को डीह ब्लॉक के कचनावाँ गाँव में अवध क्षेत्र की अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री संगीता पासी ने गांँव का सघन दौरा करके लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने सभी से कहा कि वह मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवा लें। मतदाता पहचान पत्र में तुटि हो तो उसे भी सही करा लें। उन्होंने लड़कियों को सिलाई कढ़ाई के लिए भी प्रेरित किया।
संगीता पासी के साथ सोहन लाल वर्मा, वीरेंद्र सिंह, शमशेर बहादुर यादव, कल्पनाथ पाल, निशा यादव, जय कला आदि लोग भी वहाँ उपस्थित थे।