पालघर : पुलिस के ऑपरेशन ऑलआउट से बदमाशों में मचा हड़कंप,12 फरार आरोपी गिरफ्तार

by | Dec 15, 2021 | पालघर, महाराष्ट्र

हेडलाइंस18 नेटवर्क
पालघर : पुलिस ने ऑपरेशन ऑलआउट के तहत
मंगलवार रात्रि से बुधवार सुबह के बीच 12 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर साथ ही 97 वाहन चालकों पर कार्यवाही की है।

पालघर पुलिस द्वारा चलाए गए अपराध रोधी अभियान के दौरान शराब बंदी के पांच मामले दर्ज किये गए है। और हिस्ट्रीशीटर सहित 113 बदमाशों की जांच की गई है। यह जानकारी पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाड़कर ने दी है।

नवाड़कर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे के मार्गदर्शन में 48 पुलिस अधिकारियों और 275 पुलिस कर्मचारियों ने 16 पुलिस थाना क्षेत्रों के 32 जगहों पर नाकाबंदी की। और 24 जगहों पर काबिंग ऑपरेशन चलाया। पुलिस की इस कार्यवाही के दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले 97 से वाहन चालकों से 30600 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

यह न्यूज जरूर पढे