पालघर :।वसई की पेल्हार पुलिस की टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मुंबई,उत्तर प्रदेश,छत्तीसगढ़ के पुलिस थानों में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज है।मामले की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी है। शगफ निसार लोणबाल का बोलेरो पिकअप बदमाश फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे से दूसरे आरोपी को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी गई पिकप बरामद की है। जिसकी कुल कीमत 2,96,500 रुपए है।