पालघर: क्राइम ब्रांच को मिली सफलता,अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार

by | Nov 27, 2021 | ठाणे, पालघर, महाराष्ट्र, मुंबई, वसई विरार

हेडलाइंस18

वसई. मीरा-भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच 3 की टीम ने हायवा ट्रक चोरी के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी है। पुलिस ने बताया कि दीपक नरेश किनी की ट्रक चोरी कर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में किनी ने विरार थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। विरार शहर में बढ़ते वाहन चोरी मामले को लेकर पुलिस विभाग ने अपराध कक्ष 03 (क्राइम ) की टीम को सौंपा।

जिसके बाद टीम ने आरोपी अमनदीप ऊर्फ जसप्रित उजागर सिंह,बलजीत सिंह कल्याण सिंह सासन,इब्राहीम समद खान और सचिन सुर्यकांत विभुते को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि,चोरी हुई हायवा ट्रक (कीमत 20,0000 रुपये ) बरामद कर ली गई है।पुलिस के मुताबिक ,आरोपी अमनदीप उर्फ ​​जसप्रीत उजागर सिंह पर मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, अहमदनगर, रायगढ़ और पंजाब में चार पहिया वाहन चोरी के 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई डॉ.महेश पाटील , पुलिस उप आयुक्त ( क्राइम ) , पद्मजा बडे , सहा.पोलीस आयुक्त ( क्राइम ) के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख , पुउपनिरी शिवाजी खाडे की टीम ने की है।

यह न्यूज जरूर पढे