पालघर के तारापुर में डेढ़ सौ किलो से ज्यादा वजनी विशालकाय कछुआ जाल में फंस गया.
जगदीश विंदे ने मछली पकड़ने के लिए समुद्र तट जाल लगाया था। 20 नवंबर की शाम को उसने जाल में एक कछुआ देखा। जगदीश विंदे ने अपने साथियों की मदद से कछुए को बचाया और समुद्र में छोड़ दिया। लेकिन डेढ़ सौ किलो से ज्यादा वजनी कछुए को छुड़ाते वक्त सभी के पसीने छूट गए.