परशदेपुर: होली व शब-ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक,सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील

by | Mar 23, 2021 | उत्तर प्रदेश, कोविड 19, रायबरेली, लखनऊ

राजकुमार/हेडलाइंस18
रायबरेली.परशदेपुर चौकी परिसर में मंगलवार को अगामी होली,शब-ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक पुलिस उपाधीक्षक इंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता मेेें हुई। इस दौरान लोगों से सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक में सलोन की आबकारी निरीक्षक देविका शुक्ला, सलोन तहसीलदार तरूण सिंह,डीह थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव, चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक इंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह आपसी सद्भाव और भाईचारे का भी प्रतीक है।वहीं दूसरी ओर मुस्लिम भाईयों का शब-ए-बरात पर्व भी है। इसे सभी सौहार्द पूर्वक मनाएं। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना संक्रमण को लेकर कई तरह की पाबंदी है। जिसका सभी ख्याल रखे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव और आगामी पर्व त्योहार की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की गई।

चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां कही भी दिक्कत हो पुलिस की मदद ले। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जमाल अख़्तर व्यापार मंडल केे अध्यक्ष बंस बहादुर सिंह,अनिल सिंह वहीद राईन,गणेश यादव सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

यह न्यूज जरूर पढे