पालघर:हाइवे पर पकड़ा गया 13 लाख का गुटखा,दो गिरफ्तार

by | Mar 22, 2021 | गुजरात, देश/विदेश, पालघर, महाराष्ट्र, मुंबई, वसई विरार

हेडलाइंस18

मुंबई-अहमदाबाद हाइवे से हो रही गुटखे की तस्करी थमती नही दिख रही है। इसी क्रम में तलासरी पुलिस ने करीब 13 लाख का गुटखा जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक अजय वसावे की टीम को गुजरात से मुंबई में हो रही गुटखा तस्करी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आच्छाड चेक पोस्ट से एक पिकप को पकड़कर राज्य में प्रतिबंधित 13,15,760 रुपये का विभिन्न प्रकार का गुटखा जप्त किया। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।

यह न्यूज जरूर पढे