पालघर: सोशल मीडिया पर की दोस्ती,शादी का झांसा देकर किया रेप

by | Mar 22, 2021 | पालघर, महाराष्ट्र, मुंबई, वसई विरार

हेडलाइंस18

मुंबई के धारावी की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि डहाणू के एक युवक ने उसे शादी की बात कहकर उसके साथ वसई में दुष्कर्म किया। पीडि़त युवती की शिकायत के बाद पालघर जिले की वसई पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार धारावी निवासी 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि 2020 में उसकी फेसबुक पर डहाणू के एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने 15 मार्च 2020 को उसे मिलने के लिए वसई बुलाया और शादी करने की बात कहकर इसके साथ दुष्कर्म किया। इस तरह युवक ने कई जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हाल ही में जब युवती ने उसे शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। पीडि़त युवती ने मामले की शिकायत वसई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच कर रही है।

यह न्यूज जरूर पढे