हेडलाइंस18
पालघर शहर में अचानक एक कार आग का गोला बनकर धू-धू कर जल उठी। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गृह रक्षा दल के जवानों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार महावितरण के सहायक अभियंता रमेश देवबा कोली (पालघर) की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेट बैैंक केे करीब एक कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। हादसे के बाद माहीम-टेम्भोडे मार्ग पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। कार में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

कैसे जली कार देखे वीडियो…..