परशदेपुर: युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

by | Mar 7, 2021 | उत्तर प्रदेश, रायबरेली, लखनऊ

राजकुमार/हेडलाइंस18
रायबरेली.परशदेपुर चौकी क्षेत्र के सलोन-जायस मार्ग पर स्थित हौदहा तालाब के करीब एक पुल के नीचे सेे तीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीह एसओ,परशदेपुर चौकी इंचार्ज और नसीराबाद एसओ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। लेकिन मृतक की पहचान पुलिस नही कर सकी है। शनिवार को सलोन-जायस मार्ग पर हौदहा तालाब के पास नाले में पुल के नीचे एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक के शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पर डीह एसओ राकेश सिंह यादव परशदेपुर चौकी इंचार्ज रावेन्द्र सिंह सहित नसीराबाद एसओ श्रीराम पाण्डेय मौके पर पहुँचे और शव को नाले से बाहर निकलवाया और वहां मौजूद आस-पास के लोगो से शव की शिनाख्त कराई पर शव की पहचान नही हो सकी। पुलिस की जांच में मृतक युवक के जेब से माचिस के आलावा कुछ नही मिला जिससे युवक की पहचान हो सके। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

यह न्यूज जरूर पढे