पालघर: पच्चीस लाख की लूटपाट की गुत्थी सुलझी,हाईवे के नौ हैवान गिरफ्तार

by | Mar 3, 2021 | देश/विदेश, पालघर, महाराष्ट्र, मुंबई, वसई विरार

हेडलाइंस18

वसई.मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कारोबारी से 25 लाख रुपये लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर हाईवे के नौ हैवानों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस की वर्दी में कारोबारी को अपना निशाना बनाया था। मिली जानकारी के अनुसार अरिहंत अमित पाबुवाल (27) मुंबई के अंधेरी में रहते है। जबकि मूल रूप से वह राजस्थान के जयपुुुर के रहने वाले है। पाबुवाल का वसई पूर्व में अस्पताल और कंपनियों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे हैंड ग्लौज आदि का व्यवसाय है। कुछ दिन पहले मनोहर पटेल नामक शख्स से उनकी पहचान हुई। पटेल ने अपने आपको व्यवसायी बताया और वसई पूर्व में स्थित वेर हाउस में उसकी कंपनी होने की बात कही। दोनों में व्यवसाय को लेकर 25 लाख रुपयों में डील तय हुई थी। घटना के दिन शाम 6 बजे के आसपास पाबुवाल अपने दो दोस्तों के साथ 25 लाख रुपयों से भरी बैग लेकर मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर स्थित काठियावाड़ होटेल के पास खड़े थे। तभी अचानक एक स्कॉर्पियो से 6 लोग उतरे जिसमे से दो लोग पुलिस की वर्दी में थे। अरिहंत कुछ समझते कि उसके पहले उनके 25 लाख रुपये का बैग लेकर वह फरार हो गये। जिसकी शिकायत वालीव पुलिस थाने में की गयी। पुलिस मनोहर पटेल और अन्य पाँच लोगों के खिलाफ लूट की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई।लूट की रकम बड़ी होने के कारण मामले की जांच क्राइम बांच जोन 3 के पुलिस निरीक्षक प्रमोद बड़ाख सौपी गई। पुलिस उप निरीक्षक शिवा खाड़े ,हितेंद्र विचारे और अनिल वेले,अशोक पाटील,प्रदीप टक्के,मनोज चव्हाण, मुकेश तटकरे,मनोज सकपाल, सागर बारवकर व अश्विन पाटील की टीम ने सीसीटीवी फुटेज,मोबाईल लोकेशन के आधार पर 9 लोगो को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि लूट के प्लान में पटेल ने कारोबारी के दो दोस्तों को भी शामिल कर लिया था। पुलिस आरोपी पार्थ जोतिन्द्र जानी, रब्बानी मेहबूब पटेल, अब्दुल हमीद सैय्यद,गिरीश श्रीचंद वालेचा उर्फ मनोहर पटेल, इमरान अहमद शेख, स्मितेश गवस, सुरेश दलवी,संतोष मोरे व विनय सिंह को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।

यह न्यूज जरूर पढे