हेडलाइंस18 नेटवर्क
पालघर की कासा पुलिस ने एक कार से प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) की खेप जप्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कासा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शूरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार एक मार्च को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा चारोटी टोल नाका स्थित संदेह के आधार पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी कार क्र. एमएच 02- ई.एफ 3927 को चेकिंग किया गया तो उसमें बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) की खेप पकड़ी गई। पालघर पुलिस के प्रवक्ता सचिन नावडकर ने बताया कि गुटखा मानव के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि,कार में प्रतिबंधित पदार्थ लादकर विक्री करने हेतु ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि, पुलिस की कार्रवाई में उक्त कार से 67,760 रुपये का प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) व 6,50,000 रुपये का कार को बरामद किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ कासा पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच पीएसआई एच.ए. सरगर कर रहे है।
