पालघर:पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दहानू में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

by | Mar 2, 2021 | देश/विदेश, पालघर, महाराष्ट्र, मुंबई

हेडलाइंस 18 नेटवर्क 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस की यूथ इकाई के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्यजीत तांबे के आदेश पर जिला अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर के मार्गदर्शन में कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मंगलवार को दहानू में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कुछ न खाऊंगा,कुछ न बोलूंगा,कुछ न सुनूंगा के पोस्टर ले रखे थे। पालघर जिला उपाध्यक्ष स्वप्नील पाटील,दहानू तालुका  अध्यक्ष  नरेश दुबला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह न्यूज जरूर पढे