सूरत | श्री विठ्ठल नामदेव छीपा समाज दक्षिण गुजरात की बैठक सम्पन्न

by | Mar 1, 2021 | गुजरात

हेडलाइंस18 नेटवर्क
सूरत : रविवार को मदनलाल गेहलोत इकबालगढ़ के निवास स्थान पर संस्था की मीटिंग रखी गई थी। संस्था के कोषाध्यक्ष सीए योगेश परमार द्वारा आय वय का ब्यौरा सभी के सामने रखा गया। उसके बाद समाज के भूखण्ड पर लंबी चर्चा हुई। जो भूखण्ड का संस्था द्वारा निरक्षण किया गया था उसके डोकोमेंट्स (7/12 उतारा) की पूर्ण जांच के बाद ही आगे का निर्णय लेने पर सहमति बनी। डोकोमेंट जांच के लिए वकील से सलाह लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा। सलाहकार, संस्था के मुख्य स्तंभ, पदाधिकारी के लिए वार्षिक शुल्क 500/- ओर सदस्य के वार्षिक शुल्क 200/- तय की गई है। चिकित्सा और शिक्षा हेतु संत नामदेव सहयाता कोष के गठन पर निर्णय लिया,यह फंड सिर्फ शिक्षा और चिकित्सा पर खर्च होगा.ताकि समाज का कोई भी परिवार शिक्षा और चिकित्सा से वंशीत न रह सके।

मातृ शक्ति के लिए संस्था के तत्वाधान में एक महिला मंडल का गठन करने का निर्णय लिया गया.प्रति वर्ष संस्था द्वारा दो सामाजिक कार्यक्रम करने पर भी सहमति बनी.बसन्त पंचमी कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संस्था द्वारा किया जाएगा और दूसरा कार्यक्रम का आयोजन मुख्य संस्था के अंतर्गत महिला मंडल द्वारा किया जाएगा। महिला मंडल के तत्वधान में भव्य आयोजन किया जाएगा.वर्ष में संस्था की 12 मीटिंग अनिवार्य की गई है.संस्था को मजूबत बनाने के लिए यह पूरा वर्ष सदस्यता अभियान संस्था द्वारा चलाया जाएगा.साथ ही कई बड़े निर्णयो के साथ संस्था की मीटिंग सम्पन्न हुई.

यह न्यूज जरूर पढे