महाराष्ट्र | पूजा चव्हाण मामले में वन मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा?

by | Feb 28, 2021 | महाराष्ट्र, मुंबई

मुंबई : पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में वन मंत्री संजय राठौड़ के इस्तीफ़ा देने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक संजय राठौड़ ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री के आवास मातोश्री पर भेजा है। राठौड़ पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता निलेश राणे ने कहा है कि इस्तीफा देकर उन्होंने कोई एहसान नहीं किया है। अब देखना यह है कि सरकार उन पर कार्रवाई कब करेगी। राणे ने कहा कि उन्हें इस्तीफा देना ही चाहिए था। पुलिस को अब जल्द से जल्द संजय राठौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।

यह न्यूज जरूर पढे