हेडलाइंस18 नेटवर्क
वसई.वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक महिला पर बदमाशों का कहर टूटा है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। क्षेत्र में एक 26 वर्षीय महिला को बदमाशों ने नशीला जूस पिलाकर उसे बंधक बनाकर पिटाई की और अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पुलिस मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश एक महिला को चिंचोटी फ्लाई ओबर ब्रिज के पास से इको कार में बैठाकर उसे नशीला जूस पिला दिया। और जब महिला बेहोश हो गई,तो आरोपियों ने महिला के सिर के आधे बाल काट दिये। लेकिन बदमाशों की हैवानियत यही नही रुकी और महिला को जंगल मे ले जाकर एक पेड़ से बांधकर रात भर उसकी पिटाई की। और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बदमाशों ने महिला को धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गई,तो उसका यह वीडियो वह वायरल कर देंगे। जिसके बाद सभी बदमाश महिला को जंगल मे छोड़कर फरार हो गये। पीड़िता ने किसी तरह खुद को संभाला और मामले की शिकायत भिवंडी के निजामपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। जिसके बाद मामले को वालीव पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
