मुन्ना त्रिपाठी
खुटहन ( जौनपुर) 18 फरवरी सौरइया गांव में गुरुवार को स्कूल से साइकिल से वापस लौट रही शिक्षिका को उसके घर के पास ही युवक के द्वारा गोली मारने के बाद खुद का भेजा भी उड़ा लिए जाने के मामले में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे है कि अविवाहित शिक्षिका से इकतरफा प्रेम को लेकर तो युवक ने उसे गोली मार खुद को भी उड़ा दिया। जबकि घायल इस तरह के किसी भी प्रसंग से स्पष्ट इनकार कर दिया है। जिसके चलते घटना का रहस्य और गहराता जा रहा है।
गांव निवासी राचंदर यादव की 23 वर्षीय पुत्री नीतू एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह छुट्टी होने के बाद साइकिल से वापस घर लौट रही थी। उसके घर के बगल सरपतहा थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी अंकुल यादव पुत्र रामचंदर ने उसे गोली मार खुद की कनपटी पर भी गोली मार लिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब कि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।