पालघर:वाढवन बंदरगाह परियोजना के विरोध में उमड़ा जनसैलाब,पढ़े पूरी खबर

by | Sep 3, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र, मुंबई

Palghar : दहानू तालुका के वाढवण में प्रस्तावित बंदरगाह परियोजना के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त करने वाले दहानू तालुका पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण (डीटीईपीए) के हालिया फैसले के बाद तटीय क्षेत्रों में सरकार के विरोध में भीषण आक्रोश भड़क गया है। प्रस्तावित बंदरगाह के विरोध में रविवार को समुंदर के तट पर मछुआरों और आदिवासियों सहित हजारों ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लोगों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और तत्काल बंदरगाह रद्द करने की मांग की है। बंदरगाह विरोधी संघर्ष समिति की अगुवाई के हजारों लोग समुद्र के तट पर इकट्ठा हुए और परियोजना को रद्द करने की मांग की। मछुआरों के नेताओं ने कहा कि यह अस्तित्व की लड़ाई है। भूमिपुत्र केंद्र की इस कुटिल योजना को विफल करने के लिए कमर कस कर खड़ा हो गया है।
वाढवन बंदरगाह का विरोध पिछले कई वर्षों से स्थानीय मछुआरे कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार के कदमो से हाल के दिनों में बंदरगाह को लेकर गतिविधियों ने फिर से जोर पकड़ लिया है। लेकिन वाढवण में बनने वाले बंदरगाह का लोग यह कह कर विरोध कर रहे है, कि इसके निर्माण से लाखों लोगों का रोजगार तो खत्म होगा

परियोजना इसलिए हो रहा तीव्र विरोध

वाढवण में बनने वाले बंदरगाह का लोग यह कह कर विरोध कर रहे है, कि इसके निर्माण से लाखों मछुआरों सहित बड़ी संख्या में आदिवासियों और अन्य लोगों का रोजगार तो खत्म होगा ही पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुँचेगा। स्थानीय लोगो का आरोप है, कि समुंदर में वाढवण बंदरगाह बनाकर यहां के समुद्री संसाधन को नष्ट करने की योजना है। इस जगह पर कई दुर्लभ प्रजातियों की मछली और जैव विविधता पाई जाती है, इसलिए पर्यावरणविदों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से इसे समुद्री अभयारण्य घोषित करने के लिए प्रयास शुरू किए गए है। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि स्थानीय लोगों के विरोध को कुचलकर इस विनाशकारी परियोजना को थोपने का प्रयास किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा।

यह न्यूज जरूर पढे