पालघर | ट्रक से टकराई बस, 47 छात्रों सहित 55 यात्री घायल

by | Sep 8, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर : जिले में शुक्रवार को सुबह एक ट्रक से बस टकरा गई जिससे सवार करीबन 55 यात्री घायल हो गए। घायलों में सबसे ज्याफ स्कूल एवं कॉलेज के छात्र हैं।
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) बस कि दुर्घटना सुबह करीब पौने सात बजे वाडा तहसील के देसाई गांव के पास हुई। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र सहित कुल 70 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक बस चिंचपाड़ा-वाडा रोड पर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में 47 छात्र समेत 55 यात्री घायल हुए। हालांकि इनमें से किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बस के चालक समेत सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जो उपचार के बाद अपने घर लौट गए।

यह न्यूज जरूर पढे