पालघर : देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़,तीन विदेशी महिलाओं को कराया मुक्त, आरोपी महिला गिरफ्तार

by | Aug 20, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : जिले में पुलिस ने तीन अफ्रीकी महिलाओं को देह व्यापार से मुक्त कराते हुए नालासोपारा में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार गिरोह के संचालक 31 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक यह गिरफ्तारी शुक्रवार को हनुमान नगर इलाके में एक घर पर छापेमारी के बाद की गई। मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस के मानव तस्कर-रोधी प्रकोष्ठ ने ‘एक गुप्त सूचना के बाद छापेमारी की गई। देह व्यापार में धकेली गईं युगांडा की तीन महिलाओं को बचाया गया, जबकि गिरोह संचालित करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।’

यह न्यूज जरूर पढे