बोईसर | हिन्दू जनजागृति संस्था के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव, रंगारंग नृत्य और गीतों के साथ विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

by | Aug 15, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

बोईसर : शहर के पुरोहित थाल में हिंदू जनजागृति संस्था के तत्वाधान में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया । हरियाली तीज महोत्सव 2023 के इस कार्यक्रम ने हरे वस्त्र में सजधज कर भाग लिया,उपस्थित बहनों ने नृत्य व अन्य प्रतिस्पर्धा में भाग लिया ।


हिन्दू जनजागृति संस्था की राष्ट्रीय संघठन मंत्री तुलसी छीपा,पालघर महिला जिलाध्यक्ष फाल्गुनी पिंपले व तहसील महामंत्री भावना राजपुरोहित के नेतृत्व में महोत्सव संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया । उत्सव के मुख्यातिथि दर्शना पारिख ने अपने संबोधन में महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कभी हिम्मत मत हारो, समय के साथ खुद को मजबूत कर आगे बढ़ते रहो ।

यह न्यूज जरूर पढे