Boisar | राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के द्वारा कावडियो के लिए जलपान की व्यवस्था

by | Aug 14, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

बोईसर : हर वर्ष की भांति बोईसर संजान शिव कांवर यात्रा द्वारा आयोजित बोईसर से संजान कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया । हाथो में सजे कांवर,भगवे वस्त्र में बम भोले के जयघोष के साथ हजारो कावरियों का जत्था बाबा के दरबार के लिए रवाना हुआ ।

इस मौके पर हिंदुओ के लिए समर्पित सेवाभावी “राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ” द्वारा बोईसर के श्री राम मंदिर में कावड़ियों के लिए पोहा चाय पानी की उत्तम व्यवस्था की गई जलपान के साथ साथ ,होटल सम्राट चित्रालय पर वड़ापाव बिस्किट चाय केला पानी बोतल की उत्तम व्यवस्था राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के द्वारा की गई राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ हमेशा ही समाज सेवा धर्म के काम में निस्वार्थ भाव से सेवा का कार्य निरंतर कर रही है लोगो ने इस सेवा कार्य की राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ की बहुत सहारना की कावड़ियों की सेवा के लिए सम्राट होटल चित्रालय के सामने पंडाल लगाया गया । जिसमे बड़ी संख्या में शिवभक्तो की सेवा करके संघ ने पुण्य का लाभ प्राप्त किया।

इस मौके पर संस्था के जिला प्रभारी ललित माली,जिला अध्यक्ष यजुवेंद्र सावे,जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी,जिला महासचिव रोहित सिंह,जिला महामंत्री मनीष श्रीवास्तव,जिला सचिव आदेश श्रीवास्तव,निलेश राऊत संगठन मंत्री, किशोर बड़े,हेमंत जैन,विक्रम सैनी,चंद्रबली यादव,पिंटू मिश्र ,सुरेंद्र तिवारी,रमेश मालवीय,महिला प्रभारी धनश्री गोलक जेना,महिला अध्यक्ष दीप्ति सुरेश महादिक,शिल्पा सावे,मीना बोरशे,नेहा ठाकुर,संगीता जैसवाल, बेबी तिवारी के साथ साथ जिला एवम तहसील कार्यकारिणी के समस्त सदस्यो/पदाधिकारियों की इस निस्वार्थ सेवा कार्य में अहम भूमिका रही।
इस धर्म कार्य में आए हुए महात्यागी श्री झारखंड ऋषि जी महाराज,श्री बाबा देवदास जी महाराज का जिला प्रभारी ललित माली एवं जिला अध्यक्ष सावे के द्वारा पुष्प हार पहनाकर ,भगवा साल ओढ़ाकर, प्रभु श्री राम की तस्वीर देते हुए स्वागत किया गया। आए हुए समाजसेवी सोभनाथ त्रिपाठी, रामनरेश यादव बच्चन शुक्ला भावेश मोर मंदिर दुबे बी सिंह सुशील तिवारी अयोध्या शर्मा मीडिया जगत से राम प्रकाश निराला जगदीश करोतीया ओमप्रकाश दुबे अजीत सिंह का श्री राम अंगवस्त्र भेंट करके सम्मान किया गया तथा मीडिया जगत का जिला अध्यक्ष यजुवेंद्र सावे ने आभार व्यक्त किया ।

यह न्यूज जरूर पढे