Boisar | मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए कायस्थ समाज उन्नति मंडल बोईसर द्वारा किया वृक्षारोपण

by | Aug 14, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

बोईसर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त के वंशज “कायस्थ समाज उन्नति मंडल” बोईसर-रजिस्टर्ड द्वारा पर्यावरण को संतुलित करने के लिए अधिक ऑक्सीजन प्रदान करने वाले तथा औषधिक गुणों वाले 20 वृक्षों का रोपण जिल्हा परिषद शाला जांभळेपाडा तालुका पालघर मे किया गया।

वृक्षों का रोपण करने के उपरांत छात्रों को स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई और बच्चों को शिक्षण से संबंधित जरूरी वस्तुएं,पीने के लिए पानी की बोतल के साथ साथ बिस्किट चॉकलेट दिए गए जिसे पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।

बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल की शिक्षिका रूपा राकेश सावे एवं विद्या कैलास गायकवाड को शिक्षक सम्मान रत्न से संस्था की अध्यक्ष शोभा सतीश श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित किया गया। एवं पर्यावरण प्रेमी उमेश प्रेमानंद सोनार जिन्होंने अब तक 1000 वृक्षों का रोपण कर चुके हैं उन्हें भी गोल्डमैन पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्था की अध्यक्षा शोभा सतीश श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष जैनेंद्र श्रीवास्तव,सचिव मनीष श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद लालन,उपसचिव रंजना आशीष श्रीवास्तव,आदेश श्रीवास्तव,शिखा श्रीवास्तव ,अनुपम शैली श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव,आभा श्रीवास्तव,कमलेश श्रीवास्तव, आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षा महोदया शोभा श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने ब्रह्मांड में अंतरिक्ष, वायु औषधियों और वनस्पतियों में शांति की कामना इसीलिए की क्योंकि इन सब के अस्तित्व से ही इंसान का जीवन सुरक्षित है। पर्यावरण को शुद्ध व संरक्षित रखने से मनुष्य और प्राणियों का जीवन सुरक्षित रहेगा ।

यह न्यूज जरूर पढे