Palghar | क्रिकेट मैच के दौरान पानी से भरी खदान में गेंद निकालने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,शव खोजने के लिए बुलाना पड़ा NDRF के जवानों को..पढ़े पूरी खबर

by | Aug 5, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर : जिले के विरार इलाके में क्रिकेट मैच खेल रहे थे उसी दौरान पानी से भरी खदान में गेंद निकालने गया 17 वर्षीय किशोर डूब गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह देते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई ।किशोर की पहचान यश सोलकर के रूप में हुई है।
शाम क्रिकेट खेलने के दौरान पानी से भरी खदान से गई गेंद को निकालने गया था। गेंद निकालने के प्रयास में वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उसका पता नहीं लगा पाए। इसके बाद एनडीआरएफ को बुलाया गया, जिसके जवानों ने किशोर का शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह न्यूज जरूर पढे