महाराष्ट्र में ‘घर वापसी’: पालघर में 2 सगे मुस्लिम भाइयो ने अपनाया हिन्दू धर्म

by | Aug 5, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

दो सगे भाई मुस्लिम से बने हिंदू
संतो ने मंत्रोच्चारण के साथ करवाई ‘घर वापसी’
समीर खान और रोशन खान से बने समीर जामकर और रोशन जामकर,घर वापसी करने वाले दोनो भाइयों ने कहा पूर्वजों के धर्म में वापसी कर खुशी हो रही है खुशी

पालघर जिले के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के दो सगे भाइयों ने हिंदू धर्म से प्रेरित होकर अपना धर्म बदल लिया है। दोनो मुस्लिम युवकों को हिंदू जनजागृति संस्था के सरंक्षक डॉ.परमहंस गिरिजी महाराज के सानिध्य में 5 पंडितो द्वारा मंत्रोचार व विशेष पूजन के बाद हिन्दू धर्म में वापस शामिल किया गया है। दोनों हिंदू धर्म में घर वापसी कर समीर खान (24) और रोशन खान (25) से समीर जामकर और रोशन जामकर बन गए है।


महंत डॉक्टर परमहंस गिरिजी महाराज ने बताया कि पूरे विधि विधान व विशेष पूजा पाठ और शुद्धिकरण के बाद दोनो मुस्लिम भाइयो द्वारा हिन्दू धर्म को अपनाया गया है। हिंदू जनजागृति संस्था के महामंत्री प्रवीण व्यास ने बताया कि हिंदू धर्म से प्रभावित होकर दोनों ने शुक्रवार को हिंदू धर्म अपना लिया। उन्हें बचपन से हिंदू धर्म में आस्था थी।दोनों भाइयों ने हिंदू जनजागृति संस्था से जुड़े मनीष कंसारा व संतोष नारायण से संपर्क किया और पूरे रीति रिवाज से हिंदू धर्म को अपना लिया। दोनों तलासरी इलाके के रहने वाले है।

युवकों ने बताई ‘घर वापसी’ की वजह

‘घर वापसी’ के बाद समीर जामकर और रोशन जामकर का कहना था कि हिंदू धर्म शांतिपूर्ण धर्म है। दोनो का लगाव सदैव से हिंदू धर्म में था और वहां अधिकतर मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते थे।
हम अपनी इच्छा से हिंदू धर्म ग्रहण कर रहे है, हमे हिन्दू धर्म से लगाव है और हम इसी धर्म को मानते है। बचपन से ही हमारी हिंदू धर्म में आस्था है। उनकी नानी हिंदू धर्म से थी। दोनो ने अपने घर में एक मंदिर भी बना रखा है।
दोनों भाइयों ने कहा कि हिंदू धर्म अपना कर अब उनका बचपन का सपना पूरा हुआ।


हिंदू जन जागृति संस्था की राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसी छीपा के मुताबिक दोनों भाइयों की इच्छा को देखते ही उसकी घर वापसी कराई गई है। अब जल्द ही आधिकारिक रूप से उसका नाम भी बदल जाएगा। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत,उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता,तहसील उपाध्यक्ष मनीष कंसारा,पराग यादव,पीयूष धोडी,संतोष नारायण, महामंत्री पिंकी सिंह,प्रचार मंत्री सुचिस्मिता भोई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह न्यूज जरूर पढे