Palghar News | शातिर पति-पत्नी चढ़े पुलिस के हत्थे,कारनामे जानकर हो जाएंगे हैरान

by | Jul 21, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

Palghar : एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत क्राइम ब्रांच की यूनिट 3 की पुलिस ने घर में चोरी करने वाले नौकर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। शातिर पति-पत्नी वापी से ट्रेन से पालघर आते थे और फिर दूसरी ट्रेन पकड़कर विरार जाते थे और घरफोडी कर ट्रेन से वापस वापी भाग जाते थे। शातिर पति के खिलाफ पहले भी 10 से 12 घरफोडी चोरी के मामले थाने में दर्ज हैं.आरोपी पति का नाम संतोष जाटप और उसकी पत्नी का नाम गीता है.क्राइम ब्रांच पुलिस ने पालघर में तीन दिन तक लगातार निगरानी के बाद आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार की। आरोपियों को आगे की जांच और पूछताछ के लिए विरार पुलिस को सौंप दिया गया है।

यह न्यूज जरूर पढे