पालघर | दर्दनाक हादसा,निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 3 महिला मजदूरों की मौत,एक घायल

by | Jun 6, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र, वसई विरार

पालघर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे तीन महिला मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई,वही एक गंभीर रूप से घायल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,मनवेल पाड़ा रोड, विरार पूर्व में सूर्य किरण भवन का पुनःनिर्माण का कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर में यहां काम कर रहे मजदूर काम खत्म करके निकलने से पहले उसी बिल्डिंग के एरिया में जमा पानी में 4 मजदूर हाथ-पैर धोने चले गए। इसी दौरान वहां बनी दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई और चार मजदूर दीवार के ढेर के नीचे दब गए,वहां के निवासियों ने देखा तो उन्हें बचाने के लिए तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया,साथ ही नगर पालिका के फायर ब्रिगेड के जवानों के माध्यम से इन मजदूरों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इस हादसे में इलाज से पहले ही सादुबाई, लक्ष्मीबाई बालाजी गवाणे व राधाबाद एकनाथ नवघरे महिला मजदूर को मृत घोषित कर दिया । इस हादसे में घायल एक मजदूर नंदाबाई अशोक गव्हाणे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में विरार पुलिस जांच रही है।

यह न्यूज जरूर पढे