2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसकी आंच राज्य में देखने को भी मिल रही है। महाराष्ट्र बीजेपी ने 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर नई प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित करेगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी का जल्द ऐलान किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पार्टी की नई टीम में करीब 1200 सदस्य होंगे, इनमें केंद्र एवं राज्य के नेता को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। पार्टी की कार्यकारिणी में 105 पदाधिकारी, 250 विशेष निमंत्रित विधायक, सांसद, 750 निमंत्रित सदस्य, 1100 से 1200 नेताओं की कार्यकारिणी टीम होगी। इसके अलावा 15 मई तक जिला अध्यक्षों की भी नई टीम बनाई जाएगी।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी के माध्यम से बीजेपी आगामी वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। सभी 48 लोकसभा सीट एवं 200 से अधिक सीट विधानसभा में जीतने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना युवती ने तय किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के सभी 288 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी समन्वय भी नियुक्त करेगी।