कर्नाटक चुनाव | कांग्रेस ने घोषणा पत्र में बजरंगदल को बैन करने का किया वादा, तो भाजपा ने उगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली में गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का किया वादा

by | May 2, 2023 | देश/विदेश

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद कांग्रेस ने भी चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दोनों ही पार्टियों ने कई बड़े वादे किए हैं। एक-दूसरे के घोषणाओं पर सवाल भी उठाने लगे हैं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को ‘प्रजा ध्वनि’ नाम दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों को ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है।
कांग्रेस ने बजरंगदल पर बैन लगाने का भी वादा किया है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि आखिर कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन लगाने का एलान क्यों किया?
भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों को साल में तीन बार गरीबों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। भाजपा के घोषणा पत्र में कहा गया है कि ये सिलेंडर उगाड़ी, गणेश चतुर्थी और दीपावली में दिया जाएगा। इसके अलावा कर्नाटक के हर वार्ड में अटल आहार केंद्र खोलने का वादा भी किया है। इसके जरिए गरीबों को सस्ता और अच्छा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

यह न्यूज जरूर पढे