पालघर | रोडवेज बस व ट्रेलर की भीषण टक्कर,21 लोग घायल

by | Apr 19, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

पालघर : जिले में महाराष्ट्र राज्य परिवहन की एक बस की बुधवार को एक ट्रैलर से टक्कर हो गई,इस भयानक हादसे में बस सवार लगभग 21 लोग जख्मी हो गए।

जानकारी सामने आ रही है कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें ठाणे ( Thane) के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा वर्ले गांव में वाडा और मनोर के बीच सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। एमएसआरटीसी की बस वाडा से मनोर जा रही थी, तभी ट्रेलर से टकरा गई।

यह न्यूज जरूर पढे