बोईसर | युग पुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर प्याऊ का शुभारंभ

by | Apr 11, 2023 | पालघर, महाराष्ट्र

बोईसर : सामाजिक समरसता के वाहक, महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत, महान विचारक एवं समाज सेवी, राष्ट्र के उन्नयन हेतु आजीवन समर्पित रहे ‘युग पुरुष’ महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर चित्रालय में सम्राट होटल के सामने शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ पालघर इकाई द्वारा राष्ट्रीय महासचिव सोहनलाल पालीवाल व अशोक श्रीवास्तव, डॉ स्वप्निल शिंदे ,गणेश घरत पास्थल ग्रामपंचायत,महेश घरत सालवाड़ द्वारा फीता काटकर किया गया ।

इस मौके पर रमेश जैन, राम प्रकाश निराला,ओम प्रकाश द्विवेदी,अजित सिंह,मनसे कामगार नेता आनंद दलवी,शिवाजी रेवालकार व राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के ललित माली, यजुवेंद्र सावे ,शिवशंकर तिवारी,मनीष श्रीवास्तव,रोहित सिंह,रमेश मालवीय,विक्रम शैनी,सुरेंद्र तिवारी,चंद्रबली यादव,कमलेश गुप्ता,सूरज,संगीता जायसवाल,उज्जवला कनाडे ,पुष्पा तिवारी,बेबी तिवारी,जयकुमार पटवा,रवि सिंह,जगदीश माली एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह न्यूज जरूर पढे