बोईसर:मजदूरों को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात,जानकर खुशी से झूम उठेंगे

by | Mar 15, 2023 | देश/विदेश, पालघर, मुंबई

हेडलाइंस 18

केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई-श्रमिक पोर्टल बनाकर पंजीकरण शुरू कर दिया है। पालघर जिले में 5,21,129 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है। इससे उन्हें दो लाख के दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। पंजीकृत श्रमिकों को भविष्य में आपातकालीन एवं राष्ट्रीय महामारी की स्थिति में समस्त सामाजिक सुरक्षा के लाभ दिये जायेंगे। यह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आएगा। ई-श्रम पोर्टल पर दुर्घटना में मृत्यु, स्थायी अपंगता की स्थिति में दो लाख एवं आंशिक अपंगता की स्थिति में एक लाख का पंजीयन यहां किया जा सकता है।पालघर जिले को दिए गए लक्ष्य 6 लाख 46 हजार 262 में से 5 लाख 21 हजार 129 श्रमिकों का ई-पोर्टल पर पंजीयन किया जा चुका है।कृषि मजदूर, मछुआरे, पशुपालक, बीड़ी मजदूर, निर्माण मजदूर, बुनकर, चमड़ा मजदूर, बढ़ई, नमक कामगार, ईंट भट्ठा और पत्थर खदान मजदूर, सब्जी विक्रेता,फल विक्रेता, ऑटोरिक्शा चालक आदि ई श्रम कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। श्रम उपायुक्त किशोर दहिफलकर ने बताया कि अधिक श्रमिकों को लाभ होना चाहिए और ई-पोर्टल पर असंगठित मजदूरों के पंजीकरण के लिए पालघर के लिए 6,46,262 का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से अब तक 5,21,129 श्रमिकों का ई-पोर्टल पर पंजीयन किया जा चुका है। अधिक से अधिक असंगठित श्रमिकों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

यह न्यूज जरूर पढे